उप मुख्यमंत्री अरुण साव का कल मध्य प्रदेश दौरा

अनूपपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव कल मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10.30 बजे पुष्पराजगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे। जहां वे मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:00 बजे मां नर्मदा मंदिर में दर्शन के बाद 11:30 बजे अमरकंटक में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

इसके बाद दोपहर 12:30 बजे स्व सहायता भवन राजेंद्र ग्राम में लाभार्थी संपर्क शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:55 बजे सांसद हिमाद्री सिंह के निजी निवास पर पहुंचेंगे। जहां पर 2:00 बजे किसान संगठन भारतीय कोयला मजदूर संघ एवं एनजीओ के साथ बैठक व भोजन करेंगे।

अरुण साव दोपहर 3:00 बजे राजेंद्रग्राम में घर-घर जनसंपर्क अभियान करने के बाद दोपहर 3:30 बजे राजेंद्र ग्राम में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय हेलीपैड से रायपुर के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...