भूपेश बघेल का बड़ा बयान

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव के चंद दिनों पहले जगदलपुर में बीजेपी ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में करीबन 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता और 6 पार्षदों के साथ जगदलपुर नगर निगम की महापौर सफीरा साहू भाजपा में शामिल हुईं। भूपेश बघेल ने कहा, कुछ तो मजबूरियां होगी वरना यूं ही कोई बेवफा नहीं होता, भाजपा डरा धमका के लालच देकर पार्टी में शामिल कर रही है।

बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके पहले शहर के मिशन ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में करीबन 2500 कार्यकर्ताओं के साथ महापौर सफीरा साहू और छह पार्षद भाजपा में शामिल हो गई हैं। इसके साथ ही 48 पार्षदों वाले निगम में भाजपा बहुमत में आ गई हैं, कल तक निगम में कांग्रेस के 29 और भाजपा के 19 पार्षद थे।

जगदलपुर के इतिहास में घटित में यह ऐतिहासिक घटना ऐसे समय में हुई है, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी आज शहर में चुनावी सभा थी,  कांग्रेस के भीतर गुटबाजी की वजह से बड़ी संख्या में फेर बदल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...