Raipur Railway Station Dispute: रेल मंत्री के दौरे से पहले रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में मारपीट, एफआईआर

Raipur Railway Station Dispute: रायपुर। आरपीएफ के राइजिंग डे में शामिल होने के लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव रायपुर आने वाले है। रेलवे का पूरा अमला उनके आने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी बीच रायपुर रेलवे स्टेशन में गाड़ियों की बुकिंग करने वाले दो एजेंट आमने-सामने है। एक एजेंट ने दूसरे एजेंट के लड़कों पर मारपीट का आरोप लगाया है और पूरे मामले की शिकायत के बाद जीआरपी ने एफआईआर दर्ज कर ली हैं।

दावा है कि रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में एजेंट पैकिंग की आड़ में गाड़ियों की अवैध बुकिंग करते है और इसी बुकिंग को लेकर विवाद हो गया और रिजवान रेल कारगो के लड़कों पर राधा स्वामी कारगो के लड़के के साथ मारपीट का आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक जब उसने पूरे मामले की शिकायत जीआरपी से की और आरोपी युवक ने उसके साथ पार्सल ऑफिस के बाहर भी मारपीट की। जीआरपी के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है उसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Raipur Railway Station Dispute

रोजाना होता है विवाद

रेलवे के सूत्रों के मुताबिक पार्सल ऑफिस में उक्त दोनो एजेंट के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है। एक एजेंट को गाड़ियों के पैकिंग का और दूसरे को फोटो कॉपी का टेंडर मिला है। लेकिन दोनो एजेंट के लड़के वहां गाड़ियां पार्सल के लिए आने वाले यात्रियों को पार्सल ऑफिस के गेट से खड़े होकर अपने ऑफिस ले जाने की कोशिश करते है और इसी बात को लेकर दोनो एजेंट और उनके लड़कों के बीच विवाद होता है।

रेल मंत्री ने किया पार्सल ऑफिस का दौरा तो ?

रेल मंत्री के दौरे को लेकर रायपुर रेलवे स्टेशन में तैयारियां जोरो पर है। लेकिन सवाल ये है कि यदि रेल मंत्री इस दौरे के दौरान पार्सल ऑफिस का दौरा करेंगे, या रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान पार्सल ऑफिस का दौरा करेंगे तो वहां उन्हें बड़ी संख्या में एजेंट मिलेंगे जिन्हें रायपुर रेल मंडल ने अनाधिकृत रूप से जगह दे दी हैं, जहां वे टेबल कुर्सी रखकर सारे काम करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related