आवासीय विद्यालय में दुष्कर्म की खबर से हड़कंप, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, आश्रम अधीक्षक और सहायक अधीक्षिका सस्पेंड

रायपुर। सुकमा जिले के एक शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय में दुष्कर्म की खबर से हड़कंप मच गया है। पीड़ित नाबालिग छात्रा ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी व कलेक्टर आवासीय विद्यालय पहुंचे हैं।

कलेक्टर ने भी पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। आश्रम की अधीक्षक और सहायक अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए है।

एसपी किरण चौहाण ने घटना की जांच के लिए टीम गठित की है। इसमें 8 सदस्य होंगे। टीम का नेतृत्व कोंटा एडिशनल एसपी गौरव मंडल करेंगे।

फिलहाल पुलिस आरोपी का पता लगा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से जांच कर रही है।

मंत्री कवासी लखमा ने पूरे मामले पर कलेक्टर और एसपी से चर्चा कर इस मामले की जानकारी ली है। मंत्री लखमा ने मीडिया से कहा कि मामले में कलेक्टर और एसपी को कड़े निर्देश दिये गए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...