बारिश का कहर : हिमांचल में फटा बादल, बद्रीनाथ हाईवे का बड़ा हिस्सा ढहा, फंसे 1 हजार यात्री

देश के उत्तरी राज्यों में मौसम कहर देखने को मिल रहा है। राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इससे लोगों का बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। देश के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश से रास्तों पर आवा-जाही बंद हैं।

इधर देवभूमि उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे का लगभग 200 मीटर हिस्सा ढह गया है। जिससे हाईवे बंद होने पर जगह-जगह 1,000 से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं।

वहीं हिमाचल प्रदेश में जून से अब तक बादल फटने की 35 के करीब घटनाएं हुई हैं। बता दें, वहां बीते 24 दिनों में 27 बार बादल फट चुके हैं। राज्य में बाढ़ से 158 लोगों की मौत हुई है। 606 घर ज़मीदोज गए और 5,363 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

आपको बता दें, दिल्ली में फिर बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। यमुना नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। दिल्ली में मंगलवार सुबह जलस्तर 205.45 दर्ज किया गया। इसके साथ ही यहां आज बारिश की भी संभावना है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी...