बड़ी खबर: दक्षिण अबूझमाड़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान शहीद, 4 नक्सली ढेर, सीएम साय ने जताया शोक…

दंतेवाड़ा। दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के साथ चल रही मुठभेड़ में दंतेवाड़ा के डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए हैं। वहीं, सुरक्षा बलों द्वारा किए गए सर्च ऑपरेशन में अब तक 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। इसके साथ ही, सुरक्षा बलों ने AK 47 और SLR जैसे अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, 3 जनवरी को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिलों की डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान की शुरुआत की थी। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद, 4 जनवरी की शाम से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

डीआरजी के जवान के शहीद होने की खबर मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, “मुठभेड़ में डीआरजी के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम के शहीद होने की दुःखद खबर प्राप्त हुई है। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों के जवान मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं, और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक नक्सलवाद का खात्मा नहीं हो जाता।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...