छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का नया रिकॉर्ड: 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी, किसानों को 31 हजार करोड़ रुपये का भुगतान…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में भी धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। राज्य के 25 लाख 49 हजार पंजीकृत किसानों से अब तक 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी जा चुकी है। धान खरीदी के अंतिम दिन, आज शाम 6.45 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31,089 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। पिछले साल 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी, जो अब इस वर्ष के आंकड़ों से अधिक है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए भी तेजी से धान का उठाव किया जा रहा है। अब तक 121 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए वितरण आदेश (डीओ) और ट्रांसपोर्ट आदेश (टीओ) जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से 100 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष 27.78 लाख किसानों का पंजीकरण किया गया है, जिसमें 1.59 लाख नए किसान भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...