Nagari Nikay Chunav 2025 में तंत्र-मंत्र का सहारा! श्मशान घाट में काले कपड़ों में दिखे दो युवक, लोगों ने पकड़ा…

Nagari Nikay Chunav 2025: रायपुर: नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशी हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब चुनावी माहौल में तंत्र-मंत्र का एंगल भी जुड़ गया है। रायपुर के अमलीडीह इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करने के आरोप में दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।

रात के अंधेरे में श्मशान घाट पहुंचे थे युवक

वार्ड क्रमांक 50 के अमलीडीह श्मशान घाट में रात के समय दो युवक काले कपड़ों में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखे। स्थानीय लोगों ने जब उनसे पूछताछ की तो दोनों ने अपनी पहचान बताने से इनकार कर दिया और भागने की कोशिश की। लोगों का दावा है कि वे चुनाव में प्रभाव डालने के लिए तांत्रिक क्रिया कर रहे थे।

भाजपा का आरोप – चुनाव को तंत्र-मंत्र से प्रभावित करने की साजिश (Nagari Nikay Chunav 2025)

इस घटना को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर सीधा आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि दोनों युवक तंत्र-मंत्र कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। भाजपा नेता उमेश घोरमोड़े ने कहा,
“प्रदेश में चुनावी माहौल चल रहा है, ऐसे में इस तरह की घटनाएं मतदाताओं को गलत संदेश देती हैं। राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए।”

कांग्रेस का पलटवार – हार के डर से आरोप लगा रही भाजपा

इस मामले पर कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस नेता धनंजय ठाकुर ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा,
“जिस वीडियो को लेकर भाजपा हंगामा कर रही है, उसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी ऐसे कृत्यों में शामिल नहीं है। भाजपा को हार का डर सता रहा है, इसलिए वह बेतुके आरोप लगा रही है।”

चुनावी माहौल में तंत्र-मंत्र की चर्चा तेज (Nagari Nikay Chunav 2025)

इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर चिंतित हैं और चुनावी माहौल में ऐसी गतिविधियों को लोकतंत्र के लिए खतरनाक मान रहे हैं। हालांकि, अब तक किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी की संलिप्तता साबित नहीं हुई है, लेकिन निकाय चुनाव के बीच तंत्र-मंत्र का मामला तूल पकड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related