Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस का महासमर! जनसंपर्क रैली में दिखा दमखम…

कांग्रेस का महासमर! जनसंपर्क रैली में दिखा दमखम…

0
कांग्रेस का महासमर! जनसंपर्क रैली में दिखा दमखम…

रायपुर। डीडीनगर में कांग्रेस ने आगामी चुनावों के मद्देनजर अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे और वार्ड पार्षद प्रत्याशी श्री शशिकांत साहू के नेतृत्व में 8 फरवरी 2025, शनिवार को सुबह 11 बजे भव्य जनसंपर्क रैली निकाली गई।

इस रैली में पूर्व विधायक और जनप्रिय नेता श्री विकास उपाध्याय भी शामिल हुए, जिन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। रैली की शुरुआत गोल चौक से हुई और यह डंडियन बैंक, सेक्टर 2 मेन रोड, लिटिल फ्लावर स्कूल, बंजारी नगर शीतला मंदिर से होते हुए 7 दुकान में समाप्त हुई।

वार्ड 40 की जनता का कांग्रेस को समर्थन!

इस जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस के सभी प्रमुख कार्यकर्ता और समर्थक भारी संख्या में शामिल हुए। कांग्रेस ने जनता को आश्वासन दिया कि वह सेवा और विकास की गति को कभी धीमा नहीं पड़ने देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here