India-Pakistan War: भारत-पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान के जैसलमेर तक ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिसके जवाब में भारत ने कड़ी कार्रवाई की है. इंडियन आर्मी, एयरफोर्स के बाद अब इंडियन नेवी ने भी पाकिस्तान पर सीधा हमला किया है. अरब सागर में तैनात INS विक्रांत ने कराची को निशाने पर लेकर भारी तबाही मचानी शुरू कर दी है. नौसेना के हमले से कराची के बंदरगाह समेत शहर में भारी आग लगी हुई है.
रक्षा सूत्रों के मुताबिक, INS विक्रांत से पाकिस्तान के कराची और ओरमारा बंदरगाह पर कई मिसाइलें दागी गई हैं. जिसे दोनों पोर्ट पर भयंकर आग लग गई है. इस हमले से दोनों बंदरगाह शहरों में चारों ओर धुआं धुआं फैला हुआ है. लोग घबराहट में तटीय इलाकों को छोड़कर अंदर की ओर भाग रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कराची और ओरमारा में पाकिस्तानी नौसेना के बेस हैं. जहां पर उनके बड़े अधिकारियों के मुख्यालय, युद्धपोत और पनडुब्बी तैनात रहती हैं. INS विक्रांत ने इन दोनों नेवी बेस को बर्बाद करके पाकिस्तान नौसेना को काफी हद तक पंगु करने में सफलता पा ली है. अभी भारतीय नौसेना का ऑपरेशन जारी है.
आईएनएस विक्रांत के अलावा, भारतीय नौसेना के अन्य प्रमुख युद्धपोत जैसे आईएनएस कोलकाता और आईएनएस विशाखापट्टनम भी पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार खड़े हैं. ये युद्धपोत पाकिस्तान की समुद्री सीमा पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी उकसावे पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार हैं. भारतीय नौसेना की यह तैयार स्थिति यह दर्शाती है कि भारत किसी भी प्रकार की सैन्य चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम है.
जाब सरकार ने स्थापित किया कंट्रोल रूम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है. किसी भी आपात स्थिति में लोग 0172-2741803 और 0172-2749901 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. राज्य सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने की अपील की है.
Disclaimer: भारत-पाकिस्तान हमले की पल-पल की जानकारी छत्तीसगढ़ अपडेटस डॉट कॉम लगातार पाठकों तक पहुंचा रहा है। ये जानकारियां 15-20 मिनट पहले की है। खबरों की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 15 नवंबर से धान खरीदी… 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल जारी
- CM हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही: PWD के 13 अधिकारियों को नोटिस, जवाब देने के लिए मिला 15 दिन का समय
- Smriti Irani Chhattisgarh Visit: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया- दो दिन रायपुर में रहेंगी प्रभारी; सांसद-विधायक के अलावा पदाधिकारियों से साथ होगी बैठक
- Chhattisgarh School Holidays: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की दिवाली छुट्टियां बढ़ीं, अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल …
- ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड Babu Khemani पर कोर्ट शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति को लेकर दिए यह आदेश …



