India Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदलते हालात को देखते हुए गुरुवार को घरेलू एयरलाइंस ने 430 उड़ानें रद्द कर दीं। जबकि शनिवार 10 मई तक के लिए 27 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। आंकड़ों के हिसाब से रद्द उड़ानें देश में कुल उड़ानों का तीन प्रतिशत हैं।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान और भारत के पश्चिमी गलियारे का जम्मू-कश्मीर और गुजरात के ऊपर का एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए खाली है क्योंकि विमानन कंपनियों ने इसे संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर दिया है।’ वहीं विमानन कंपनियों ने बुधवार को भी 300 से ज्यादा उड़ानें रद कर दी थीं और उत्तरी एवं पश्चिमी भारत में 21 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए थे।
विदेशी एयरलाइंस ने मार्ग बदला
अधिकांश विदेशी एयरलाइंस ने भी एयरस्पेस में प्रतिबंध के कारण पाकिस्तान के ऊपर से उड़ानें बंद कर दी हैं। जर्मनी की लुफ्थांसा ने गुरुवार को कहा कि कंपनी ताजा हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सप्ताह में पांच भारतीय शहरों में 64 उड़ानें संचालित करने वाली कंपनी ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए लुफ्थांसा अगले आदेश तक पाकिस्तान के एयरस्पेस में नहीं जा रहा है।
इसके परिणामस्वरूप कुछ मार्गों पर भारत समेत एशियाई देशों के लिए जाने वाली उड़ानों का समय बढ़ जाएगा। सभी यात्रियों से निवेदन है कि वे घर से निकलने से पहले उड़ान का समय सुनिश्चित कर लें। इधर, ब्रिटिश कंपनी वर्जिन अटलांटिक ने भी पाकिस्तानी एयरस्पेस के ऊपर उड़ानें बंद कर दी हैं, जिसके चलते पूर्वनिर्धारित लंदन-दिल्ली की उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ रहा है।
एयर इंडिया ने जारी की ये एडवाइजरी
एयर इंडिया ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि ‘हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के बारे में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के आदेश के मद्देनजर, पूरे भारत में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने हवाई अड्डों पर निर्धारित प्रस्थान से कम से कम तीन घंटे पहले पहुँचें ताकि सुचारू चेक-इन और बोर्डिंग सुनिश्चित हो सके। प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद हो जाता है।’
Disclaimer: भारत-पाकिस्तान हमले की पल-पल की जानकारी छत्तीसगढ़ अपडेटस डॉट कॉम लगातार पाठकों तक पहुंचा रहा है। ये जानकारियां 15-20 मिनट पहले की है। खबरों की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 15 नवंबर से धान खरीदी… 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल जारी
- CM हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही: PWD के 13 अधिकारियों को नोटिस, जवाब देने के लिए मिला 15 दिन का समय
- Smriti Irani Chhattisgarh Visit: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया- दो दिन रायपुर में रहेंगी प्रभारी; सांसद-विधायक के अलावा पदाधिकारियों से साथ होगी बैठक
- Chhattisgarh School Holidays: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की दिवाली छुट्टियां बढ़ीं, अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल …
- ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड Babu Khemani पर कोर्ट शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति को लेकर दिए यह आदेश …



