जयपुर। राजस्थान के कोचिंग सिटी कोटा में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने मंगलवार की रात खतरनाक कदम उठाया।
मृतक छात्र का नाम वाल्मीकि जांगिड़ (18 वर्ष) था, जो पिछले साल बिहार से कोटा पढ़ाई करने आया था।
छात्र महावीर नगर इलाके में रहकर इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा था।
कोटा में अगस्त महीने में तीन छात्रों ने आत्महत्या की है। वहीं साल में 22 छात्रों ने मौत को गले लगा लिया है।


