नेहरू मेमोरियल के नाम बदले जाने पर जयराम रमेश का सवाल, रविशंकर ने दिया जवाब, सोच में बड़ा फर्क

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को आधिकारिक रूप से नेहरू मेमोरियल का नाम बदलकर प्राइम मिनिस्टर्स मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कर दिया है। नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है।

कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के संचार प्रमुख जयराम रमेश ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम बदलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इसी के साथ मोदी सरकारी पर नेहरू की विरासत को बदनाम और नष्ट करने का भी आरोप लगाया है।

इन आरोपों पर भाजपा के सांसद रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी, जयराम रमेश और पीएम मोदी के सोच में बहुत बड़ा फर्क है। उनके (कांग्रेस) लिए केवल नेहरू और उनका परिवार मायने रखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी...