आप नेता ने बीजेपी नेता को गोली मारी

रायगढ़। खरसिया में आप नेता ने भाजपा नेता को गोली मारी है। घटना में घायल नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा नेता का नाम गोपाल गिरी है। बताया जा रहा है आपसे विवाद के चलते यह घटना हुई है। गोली कांड के बाद से आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

आप नेता अमर अग्रवाल का किसी बात को लेकर भाजपा नेता गोपाल गिरी से विवाद था। देखते ही देखते दोनों के बीच में विवाद इतना बढ़ा की अमर अग्रवाल ने गोपाल पर गोली चला दी। गोली की आवाज जैसे आसपास के लोगों को सुनाई दे तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, आरोपी भीड़ देखकर फरार हो गया वहीं लोगों ने खून से लथपथ गोपाल को अस्पताल में भर्ती कराया यहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है, पकड़े जाने के बाद घटना की वजह क्या थी, इसका पता नहीं चल पाया है। आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर तलाश की जा रही है। मालूम हो कि आप ने अग्रवाल को 2019 में अपना प्रत्याशी घोषित किया था। अमर ने खरसिया सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि इस चुनाव में अमर को हार का सामना करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम...