आप नेता ने बीजेपी नेता को गोली मारी

रायगढ़। खरसिया में आप नेता ने भाजपा नेता को गोली मारी है। घटना में घायल नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा नेता का नाम गोपाल गिरी है। बताया जा रहा है आपसे विवाद के चलते यह घटना हुई है। गोली कांड के बाद से आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

आप नेता अमर अग्रवाल का किसी बात को लेकर भाजपा नेता गोपाल गिरी से विवाद था। देखते ही देखते दोनों के बीच में विवाद इतना बढ़ा की अमर अग्रवाल ने गोपाल पर गोली चला दी। गोली की आवाज जैसे आसपास के लोगों को सुनाई दे तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, आरोपी भीड़ देखकर फरार हो गया वहीं लोगों ने खून से लथपथ गोपाल को अस्पताल में भर्ती कराया यहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है, पकड़े जाने के बाद घटना की वजह क्या थी, इसका पता नहीं चल पाया है। आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर तलाश की जा रही है। मालूम हो कि आप ने अग्रवाल को 2019 में अपना प्रत्याशी घोषित किया था। अमर ने खरसिया सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि इस चुनाव में अमर को हार का सामना करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा – भारत ने हमला करके गलती की, उसे खामियाजा जरूर भुगतना होगा…

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार रात 11:30...