Raipur Dry Day Liquor SaleRaipur Dry Day Liquor Sale: जन्माष्टमी में भी नहीं रुका शराब का खेल! बार से चोरी-छिपे बिक्री, संचालक और गार्ड गिरफ्तार

Raipur Dry Day Liquor Sale: रायपुर। राजधानी रायपुर में शुष्क दिवस के दौरान बार से चोरी-छिपे शराब बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बार संचालक को गिरफ्तार किया है। वहीं, सुरक्षा गार्ड के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल और नकद राशि बरामद की है।

क्या है पूरा मामला?

मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चलते शासन ने पूरे राज्य में शुष्क दिवस घोषित किया था। इस दौरान शराब की बिक्री पर रोक थी। पुलिस को रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि गली नंबर-1 में पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बाहर निकालकर बेची जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

Raipur Dry Day Liquor Sale
Raipur Dry Day Liquor Sale

बार संचालक के पास मिली शराब और नकद

पुलिस ने बार संचालक पलाश मल्होत्रा (26) को पकड़ा। वह संदीप मल्होत्रा का पुत्र है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से एक बोतल अंग्रेजी शराब और 2,300 रुपये नकद मिले।

शुष्क दिवस के दौरान शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 223 बीएनएस और धारा 34(1)(ब) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

गार्ड की भूमिका की भी जांच

इस मामले में बार के सुरक्षा गार्ड की भूमिका को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। गार्ड के खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

बार का लाइसेंस भी हो सकता है निलंबित

शुष्क दिवस के सरकारी आदेश और आबकारी लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस की ओर से आबकारी विभाग को अलग से रिपोर्ट भेजी जा रही है।

इसके आधार पर प्लैटिनम बार के लाइसेंस को निलंबित या निरस्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related