BREAKING NEWS: बीजेपी कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में 30 सहायक शिक्षक गिरफ्तार…

BREAKING NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने 30 सहायक शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बिना अनुमति के रैली निकालने और कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में तोड़फोड़ करने के मामले में की गई है। माना पुलिस ने इन शिक्षकों के खिलाफ प्रतिबंधक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के सभी संविदा सहायक शिक्षकों की पात्रता समाप्त कर दी थी, जिसके बाद इन शिक्षकों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने परिसर में तोड़फोड़ की, जिसके परिणामस्वरूप रायपुर की माना पुलिस ने इन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का पूरा फोकस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मशहूर राजिम त्रिवेणी संगम में होने...

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह पाबंदी, फिर भी क्लब में वेपिंग करते दिखे DJ, Video Viral

Raipur DJ vaping Video Viral: रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी...