CG paddy purchase politics : कांग्रेस का फिर धान पर दांव, इस साल 2800 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी का किया ऐलान

रायपुर। CG paddy purchase politics छत्तीसगढ़ की राजनीति में धान खरीदी एक बड़ा मुद्दा रहा है। अजीत जोगी सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से प्रदेश में राजनीतिक दलों की सरकार बनती है। पिछली बार कांग्रेस धान के भरोसे भारी बहुमत हासिल किया था। इस चुनाव में भी इसको लेकर बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में इस साल प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान प्रति क्विंटल लगभग 2800 रुपए में खरीदा जाएगा। प्रदेश में पहली बार 125 लाख मीट्रिक टन धान की ऐतिहासिक खरीदी की जाएगी।

CG paddy purchase politics कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के अनुसार, राज्य गठन के बाद बीते साढ़े 4 साल में ही रकबा, किसान और धान की पैदावार दोगुनी हो गई। इससे बौखलाई भाजपा सिर्फ अड़ंगेबाजी करती रही है। भाजपा सिर्फ चुनाव के समय वोट लेने ही किसान हित की बात करती है। संचार प्रमुख ने कहा कि आदतन किसान विरोधी भाजपा सत्ता में बैठते ही घोषणा पत्र को किनारे लगा देती है।

इधर मोदी सरकार किसानों को समर्थन मूल्य से ज्यादा धान की कीमत मिलने पर रोक लगाती है। CG paddy purchase politics मोदी सरकार की अड़ंगेबाजी के कारण कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू कर प्रति एकड़ 9 हजार रुपए इनपुट सब्सिडी देना शुरू किया। भाजपा की कथनी- करनी में हमेशा से अंतर रहा है। धान खरीदी का पूरा का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करती है।

राज्य सरकार मार्कफेड के जरिए विभिन्न बैंकों से कर्ज लेकर धान खरीदी करती है। 15 साल में रमन सरकार के द्वारा इसका आधा धान ही खरीदा जाता था। भाजपा किसानों से 2100 रुपये समर्थन मूल्य, पांच साल तीन सौ बोनस, एक-एक दाना धान खरीदी का वादा कर मुकर गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी...