छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना पर लगाई रोक, कलेक्टरों को व्यय उपयोगिता रिपोर्ट पेश करने का आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना पर रोक लगा दी है। संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बुधवार को एक आदेश के तहत इस योजना के अंतर्गत सभी मितान क्लबोन को जारी किए गए राशि के अंतरण और सभी प्रकार के खर्चे पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया।

इस आदेश के अनुसार युवा मितान क्लब को अब से किसी भी कार्य के लिए प्रदत्त राशि के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को भी योजना के अंतर्गत अब तक विभिन्न व्यय की जानकारी और यह की गई राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र पेश करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

आपको बता दें की राजीव गांधी युवा मैदान क्लब योजना के तहत बीते 2 सालों में कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य के 13269 क्लबो को कल 132 करोड रुपए की राशि जारी की गई थी। लेकिन अभी आदेश के बाद जिला स्तरीय एवं अनुभव स्तरीय समितियां और मितान क्लबोन के खातों में आज की स्थिति में उपलब्ध राशि के अंतरण एवं व्यय पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...