रायपुर। सरकार ने डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य योजना आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पहले योजना आयोग के अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे, लेकिन राज्य सरकार ने आदेश जारी कर प्रेमसाय सिंह टेकाम को अध्यक्ष बनाया है।
डॉ. टेकाम को महीनेभर पहले मंत्रिमंडल से हटाया गया है। उनके स्थान पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम को मंत्री बनाया गया है।