शहीद जवानों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया कंधा, शोक संतप्त परिजनों को संबल…

दंतेवाड़ा। बीजापुर जिले के कुटुरू (अबेली गांव) में सोमवार को नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए आठ जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दंतेवाड़ा पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

कारली पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिवारों के सदस्य, पुलिस अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों के परिवारों के साथ हर हाल में खड़ी रहेगी।

शहीद जवानों में प्रधान आरक्षक बुधराम कोरसा (पिता – पाण्डू कोरसा), बस्तर फाइटर्स आरक्षक हरीश कोर्राम (पिता – गोन्डू), बस्तर फाइटर्स आरक्षक सोमडू वेट्टी (पिता – सन्नू वेट्टी), बस्तर फाइटर्स आरक्षक सुदर्शन वेट्टी (पिता – आशा राम), बस्तर फाइटर्स आरक्षक सुबरनाथ यादव (पिता – श्रीधर यादव), आरक्षक डूम्मा मरकाम (पिता – आयतु मरकाम), आरक्षक पण्डरू राम पोयाय (पिता – स्व. जोगा पोयाम) और आरक्षक बामन सोढ़ी (पिता – स्व. हड़मा सोढ़ी) शामिल हैं।

जवानों से भरी गाड़ी को बनाया गया निशाना

जानकारी के अनुसार, बस्तर के अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली थी। इसके बाद, बीजापुर के बेदरे इलाके से इंद्रावती नदी पार कर स्कॉर्पियो से दंतेवाड़ा लौट रहे डीआरजी जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया। कुटुरू के अंबेली के पास हुए इस भयानक ब्लास्ट में आठ जवान शहीद हो गए और गाड़ी के चालक की भी मौत हो गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि सड़क में 7 फीट गहरा गड्ढा हो गया, जिससे एक बड़ा हादसा हुआ।

मुख्यमंत्री ने इस हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि नक्सलियों के खिलाफ राज्य सरकार की लड़ाई जारी रहेगी, और शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Raipur Breaking News : GOLD’s GYM में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, देखें Video

Raipur Breaking News : रायपुर. राजधानी रायपुर के तेलीबांधा...

CG Breaking: गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री में GST का छापा, जांच जारी

प्रतीक चौहान, रायपुर। छत्तीसगढ़ में जीएसटी विभाग की सख्ती...

CG News : कोयला खदान के लिए जंगल की कटाई का विरोध, ग्रामीणों को समर्थन देने पहुंची कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

रायगढ़. लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के मुड़ागांव और आसपास के जंगलों...