Nagari Nikay Chunav: रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित आरक्षण प्रक्रिया आखिरकार शुरू हो गई है। इस बार रायपुर नगर निगम को महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और भिलाई-चरोदा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किए गए हैं।
रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरियम में 14 नगर निगम, 53 नगर पालिका और 125 नगर पंचायतों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया लॉटरी पद्धति से की जा रही है। निर्वाचन अधिकारी पुलक भट्टाचार्य ने आरक्षण प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ओबीसी के लिए भिलाई, भिलाई-चरोदा, बिलासपुर और दुर्ग को आरक्षित किया गया है।
वहीं रायपुर, जगदलपुर, चिरमिरी और बीरगांव को सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है, जिनमें से रायपुर और चिरमिरी नगर निगम महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। सामान्य महिला के लिए रायपुर, कोरबा और बीरगांव नगर निगम आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, रिसाली और रायगढ़ नगर निगम अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि अंबिकापुर नगर निगम अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित किया गया है।
14 नगर निगमों की आरक्षण स्थिति: (Nagari Nikay Chunav)
- नगर निगम रायपुर – सामान्य (महिला)
- नगर निगम बिरगांव – सामान्य (महिला)
- नगर निगम दुर्ग – ओबीसी (महिला)
- नगर निगम भिलाई – ओबीसी
- नगर निगम रिसाली – एससी (महिला)
- नगर निगम चरोदा – ओबीसी
- नगर निगम राजनांदगांव – सामान्य
- नगर निगम धमतरी – सामान्य
- नगर निगम जगदलपुर – सामान्य
- नगर निगम रायगढ़ – एससी (महिला)
- नगर निगम कोरबा – सामान्य (महिला)
- नगर निगम बिलासपुर – ओबीसी
- नगर निगम अंबिकापुर – एसटी
- नगर निगम चिरमिरी – सामान्य

इस आरक्षण प्रक्रिया के बाद, नगर निगम चुनाव में महिला प्रत्याशियों के लिए एक नई उम्मीद जागी है, और यह आगामी चुनावों के लिए महत्त्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।