Home राज्य ओडिशा में 10वीं कक्षा के छात्र ने की खुदखुशी

ओडिशा में 10वीं कक्षा के छात्र ने की खुदखुशी

0
ओडिशा में 10वीं कक्षा के छात्र ने की खुदखुशी

ओडिशा। सोमवार देर रात 10वीं कक्षा के एक छात्र की उसके हॉस्टल के कमरे में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. बलांगीर जिले के खुजेनपाली इलाके में विश्वात्मा विद्यामंदिर का छात्र मंगलवार से शुरू होने वाले वार्षिक हाई स्कूल सर्टिफिकेट (एचएससी) परीक्षा में शामिल होने वाला था।

परीक्षार्थी को सुबह स्कूल हॉस्टल के शौचालय के अंदर गमछे से लटका हुआ पाया गया. साथी छात्रों ने तुरंत स्कूल अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी. अधिकारियों ने तुरंत छात्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. आशंका है कि छात्र ने परीक्षाओं से जुड़े भारी दबाव के चलते मौत को गले लगाया होगा. हालांकि, मामले की जांच जारी है. छात्र के एक रिश्तेदार ने कहा, “हमें उसकी गर्दन पर निशान मिले हैं. लगता है कि यह हत्या है. हमारे बच्चे से किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं थी. इस मामले में उचित जांच की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here