सीएम साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राजनांदगांव। भूपेश बघेल पहिली छत्तीसगढ़ के जनता ल ठगिस अउ लूटिस, अब राजनांदगांव के जनता ल ठगे बर आए हे। ओला इतना वोट ले हरावा कि दुबारा राजनांदगांव डाहर झांके ल मत आ सकय। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के बीच कही ये बात। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजनांदगांव लोकसभा के अंतर्गत राजनांदगांव और डोंगरगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया।

सीएम साय ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। हमें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय को सांसद बनाकर फिर से लोकसभा भेजना है। आपके सांसद आपकी हक की बात दिल्ली के सदन में रखते हैं, 5 साल कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की गरीबों के लिए चलायी जा रही योजनाओं को रोक दिया था। 5 साल में जनता को गुमराह करने वाले कांग्रेस के मुखिया को इतने भारी वोट से हराना है कि वो दोबारा राजनांदगांव की ओर झांकने भी ना आ सके।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने ही भ्रष्टाचार का रिकार्ड तोड़ा है। कांग्रेस नेता आज जेल में हैं, उन्हें जमानत तक नहीं मिल रही है। कोयला, शराब, पीएससी जैसे कितने बड़े-बड़े घोटाले किये, विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें उनकी असली जगह दिखा दी, अब लोकसभा की बारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सरकार बनते ही 18 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को पीएम आवास की स्वीकृति दी। 12 लाख से ज्यादा किसानों को हमने 3716 करोड़ रुपये का दो साल का बचा हुआ धान बोनस दिया।

किसानों से किया वादा हमने पूरा किया, इस साल सबसे ज्यादा 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। धान खरीदी की अंतर की राशि को “कृषक उन्नति योजना” के माध्यम से 12 मार्च को 24 लाख 72 हजार किसानों के खातों में भेज दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खाते में भी धान के अंतर की राशि भेजी गई है, महतारी वंदन योजना में हम विवाहित माताओं बहनों को अब प्रति माह एक हजार रुपये दे रहे हैं, 22 जनवरी को अयोध्या में हमारे प्रभु श्रीरामलला 5 सौ वर्षों के संघर्ष के बाद विराजमान हुए हैं, हमने छत्तीसगढ़ की जनता से “श्रीरामलला दर्शन योजना” का भी वादा किया था, जिसे हमने पूरा किया।

आज के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं में गजब का उत्साह देखा गया। सबने एक साथ कहा – अब की बार 400 पार, फिर बनाएंगे मोदी सरकार। महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी होने के बाद प्रदेश की महिलाएं बहुत ही खुश और उत्साहित हैं और लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए उत्सुक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी...