सीएम साय और डिप्टी सीएम साव दो जिले के दौरे पर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो जिलों में चुनावी प्रचार करेंगे। सीएम साय महासमुंद में नामांकन रैली में शामिल होंगे। रायपुर से महासमुंद जिले के लिए 12 बजे रवाना होंगे। यहां भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी के नामांकन रैली में शामिल होंगे। उसके बाद सीएम साय 3 बजे बिलाईगढ़ जिले के पवनी पहुंचेंगे, पवनी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे वापस रायपुर लौटेंगे, फिर रात 9:30 बजे रायपुर के शदाणी दरबार में 64वीं वर्सी महोत्सव में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आज बिलासपुर और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह 10.30 बजे बिलासपुर जिला के लिए रवाना होंगे, बिलासपुर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में प्रचार करेंगे। उसके बाद लगभग 12.35 बजे बिलासपुर से महासमुंद के लिए रवाना होंगे, महासमुंद में उप मुख्यमंत्री साव नामांकन रैली में शामिल होंगे। अरुण साव प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी की नामांकन रैली में मौजूद रहेंगे, शाम 4 बजे रायपुर लौटेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी...