कांग्रेस की नजर 2023-24 चुनाव पर, छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा में नियुक्त किए आब्जर्वर

रायपुर। कांग्रेस विधानसभा के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी करेगी। राज्य चुनाव के लिए आब्जर्वर (पर्यवेक्षक) नियुक्ति के बाद अब लोकसभा वार नियुक्ति की गई। इसे लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधानसभा चुनाव तो एकतरफा जीत गई थी लेकिन लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस को 11 में से सिर्फ 2 सीट पर जीत नसीब हुई थी।

विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड के प्रीतम सिंह को पार्टी का मुख्य आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वहीं मीनाक्षी नटराजन को आब्जर्वर की जिम्मेरदारी दी गई है।

11 लोकसभा में आब्जर्वर की नियुक्ति

महाराष्ट्र के बाबा सिद्दीकी को रायपुर लोकसभा क्षेत्र का आब्जर्वर बनाया गया है।

कांकेर लोकसभा सीट का पर्यवेक्षक नामदेव दल्लूजी उसेंडी को बनाया गया है। उसेंडी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के रहने वाले हैं।

पेंटाराम तलांडी को बस्त्र लोकसभा का पर्यवेक्षक बनाया गया है। तलांडी महाराष्ट्रब के गढ़चिरौली के रहने वाले हैं।

अजय उपाध्याय को बिलासपुर का आब्जभर्वर बनाया गया है। उपाध्याय पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।

दुर्ग लोकसभा सीट के आब्जर्वर इंद्र दत्त लखनपाल बनाए गए हैं । वे हिमाचल बड़सर सीट से विधायक हैं।

जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट का आब्जर्वर सुरेश कुमार नियुक्त किये गए हैं। कुमार हिमाचल के भोरंज से विधायक हैं।

कोरबा संसदीय क्षेत्र के आब्जर्वर झारखंड हजारीबाग के जय शंकर पाठक को बनाया गया है।

महासमुंद संसदीय क्षेत्र के पर्यवेक्षक मनमोहन कटोच मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

हरियाणा की खरखौदा क्षेत्र से विधायक जयवीर वाल्मीकि को रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेादारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी...