कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्ट कर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कांग्रेस ने इसे भविष्यवाणी का करार दिया

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बस्तर दौरे के मद्देनजर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्ट कर निशाना साधा है. कांग्रेस ने इसे ‘भविष्यवाणी’ करार दिया है।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया में कार्टून पोस्ट करते हुए कहा कि कल बस्तर पधार रहे हैं साहब, स्क्रिप्ट उन्हें मिल चुकी है, लिख कर रख लीजिए यही होने वाला है। एक भी आपके सवालों का जवाब कल भी नहीं दिया जाएगा। भाजपा को ‘वोट रूपी’ लाठी अब जनता मारेगी। कार्टून में पत्रकार बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम, रोजगार को लेकर सवाल कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी केवल एक ही जवाब दे रहे हैं कि मित्रों मुझे लाठी से बचा लो, ये लोग मुझे जान से मारना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। इस दौरान बस्तर लोकसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को मतदान होने वाला है। जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह पाबंदी, फिर भी क्लब में वेपिंग करते दिखे DJ, Video Viral

Raipur DJ vaping Video Viral: रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी...

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल

PM Modi Chhattisgarh Visit: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

आबकारी अधिकारी ने मारा तमाचा… Video Viral, 60 हजार मांगने का आरोप, 25000 लिए!

Excise Officer Assault Case: रायपुर. तिल्दा की एक शराब...