डॉक्टर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दवाई में कमीशन लेकर 51 लोगों को अंधा किया, नसबंदी कांड और गर्भाशय कांड हुआ : भूपेश बघेल

रमन-मोदी की डबल इंजन सरकार ने धान नहीं खरीदा, अब फिर से लगा रहे अड़गा, लेकिन हम 20 क्विंटल धान खरीदेंगे

प्रियंका गांधी 21 सितंबर को महिलाओं के सम्मेलन में आएंगी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में भरोसे के सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पर कई हमले किए। बघेल ने कहा कि देश के पिछड़े जिलों की सूची में राजनांदगांव 110वें नंबर है। ये रमन सिंह के इलाका है। 15 सालों तक क्या किया। इस जिले में किसानों ने आत्महत्या की है। चिटफंड के जरिये लूटपाट की गई।

केंद्र सरकार भी गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर लूट कर रही है। रसोइ गैस में 800 रुपए बढ़ाकर अब 200 कम किया है। चुनाव तक पेट्रोल-डीजल के भाव नहीं बढ़ेंगे। मोदी सरकार महंगाई बढ़ाकर देशवासियों को लूट रहे हैं। इसी तरह लूटने और ठगने का काम रमन सिंह ने किया है।

डाक्टर मुख्यमंत्री रमन सिंह की कमीशनखोरी की वजह से दवाइयों में मिलावट हुई। नकली दवाई की वजह से बालोद में 51 लोगों की आंखे खराब हुई। बिलासपुर नसबंदी कांड में 13 बेटियों की मौत हुई। इनके राज में गर्भाश्य कांड हुआ। राखी बांधने के दिन राशन कार्ड में महिलाओं को मुखिया बनाया गया। चुनाव के समय राशन कार्ड बनाया। लेकिन चुनाव के बाद सभी कार्ड बंद कर दिए। आज कांग्रेस सरकार में सबका राशन कार्ड बन रहा है। आज हर परिवार को 35 किलो सबको राशन मिल रहा है।

चुनाव के पहले रमन सिंह ने किसानों से कहा था हर साल बोनस मिलेगा। लेकिन जीतने के बाद डबल इंजन की सरकार ने 15 से 10 क्विंटल कर दिया। कांग्रेस की सरकार बनने पर केंद्र सरकार ने धान खरीदी में अड़गा लगा दिया।

इस साल 86 लाख मि. टन चावल आपूर्ति का आदेश हुआ था। पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ आने के पहले 61 लाख कर दिया। केंद्र हमारे चावल खरीदे या ना खरीदे, हर हाल में 20 क्विंटल धान खरीदेंगे। ये ठगने का काम करते हैं ये कभी महिलाओं को राशन कार्ड, कभी आदिवासियों को जर्सी गाय देने का झांसा देकर ठगने का काम किया। लेकिन हम 2 रुपए में गोबर खरीद रहे हैं। हम बटन दबाकर किसानों को पैसा दे रहे हैं।

याद रखे यदि धोखे से कमल में बटन दबाया, तो उधर से वीवीपैट में अडानी निकलेगा। छत्तीसगढ़ के सभी कोयला खदान को रमन सिंह ने अडानी को बेच दिया है। लेकिन प्रदेश को बचाने इस बार भी कांग्रेस में बटन दबाना है।

सीएम बघेल ने कहा कि आवास के लिए मोदी सरकार ने परेशान किया। लेकिन हम 7 लाख आवास वितरित करने जा रहे है। सबके खाते में राशि जाएगा। सोनिया गांधी ने जाति गणना की बात कही थी, जनगणना से गरीबों के सही आंकड़े सामने आते। लेकिन मोदी सरकार ने नहीं कराया। हम लोगों ने आर्थिक सर्वेक्षण कराया, 47 हजार परिवार के पास छत नहीं मिला है। इनको हम आवास का पैसा देंगे। हमने छत्तीसगढ़ी त्यौहारों पर छुट्टी दी है।

भिलाई सम्मेलन में 21 सितंबर को प्रियंका गांधी आएंगी, आंगनबाड़ी की महिलाओं, सहायिकाओं को राशि जारी करेंगे। राहुल गांधी से समय मिलने पर आवास योजना लॉंच करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी...