रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र से हत्या का मामला सामने है। पिता ने अपनी बेटी को चारपाई के पाटी से मार कर मौत के घाट उतारा है। घटना बीती रात करीबन आठ बजे धौराभाटा के कंवर पारा मोहल्ले में हुई है। आरोपित पिता पुलिस के गिरफ्त में है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच करवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम बहरतीन राठिया उर्फ नोनो उम्र 21 वर्ष बताया जा रहा है। जिसे उसके पिता श्याम कुमार राठिया ने बीती रात बात ना मानने की बात पर चारपाई के पाटी से सिर पर वार कर मौत की नींद सुला दी है। Also Read – सर्चिंग के दौरान जवानों को मिला IED बम, किया डिफ्यूज़ ग्रामीणों ने बताया कि, बहरतीन राठिया अपने चाचा के साथ घर पर रहती थी, और उसके पिता बाहर रहकर आसपास के गांव में ड्राइवर का काम करता था। जो बीते 15 दिनों से घर पर आकर रह रहा था। तभी बीती रात मृतिका मोबाइल में किसी से बात कर रही थी, जिसे उसके पिता ने बात करने से रोका और दोनों के बीच कहा सुनी हो गई, फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और पिता ने आओ देखा ना ताओ और सीधे खाट के पाटी से सर पर दे मारा। सर में गंभीर चोट लगने की वजह से लड़की ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस शव निरीक्षण कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है।
पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट

Popular
More like thisRelated
Raipur Railway Station Dispute: रेल मंत्री के दौरे से पहले रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में मारपीट, एफआईआर
Raipur Railway Station Dispute: रायपुर। आरपीएफ के राइजिंग डे...
PM Surya Ghar Yojana या रिश्वत का खेल? CSPDCL कर्मचारी देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा सोलर प्लांट सिंक्रोनाइजेशन के लिए मांगे पैसे, 18 दिनों तक नहीं...
PM Surya Ghar Yojana: रायपुर/कुम्हारी। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना...
Chhattisgarh Liquor News: छत्तीसगढ़ में शराब के नाम पर चल रहा था खेल, विभाग ने लिया बड़ा एक्शन, 4 आबकारी अधिकारी निलंबित
Chhattisgarh Liquor News: रायपुर. छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों...
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, IMD ने कई जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट; इन शहर वासियो...
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार...

