पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने कर दी केशकाल प्रत्याशी की घोषणा, पार्टी में अनुशासन पर उठे सवाल, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 27 को

रायपुर। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 27 अगस्त को नई दिल्ली के केंद्रीय कार्यालय में होगी। इस बैठर में तेलंगाना के साथ छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।

लेकिन इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने केशकाल के प्रत्याशी का ऐलान कर दिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केशकाल विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी नीलकंठ रिटायर्ड आईएएस है, जो दिन पहले ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये हैं।

डॉ रमन सिंह के इस ऐलान पर भाजपा के लोग कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। दबी जुबान कह रहे है कि पार्टी में इस तरह की परंपरा नहीं है।

27 अगस्त को केंद्रीय चुनाव समिति भाजपा में बीजेपी के 25 से लेकर 30 प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम...