पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने अपने बेटे के लिए चुनाव टिकट की मांग की

रायपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे दिग्गज आदिवासी नेता कवासी लखमा ने इस बार बस्तर लोकसभा से अपने बेटे के लिए टिकट की मांग की हैं। इसकी जानकारी खुद कवासी लखमा ने दी हैं।

लखमा ने बताया हैं कि बस्तर के लिए मैं और मेरे बेटे ने टिकट मांगी है। लखमा ने कहा हैं कि अगर बस्तर से दीपक बैज को टिकट नहीं मिला तो उनके बेटे को मिलेगी। लखमा ने आगे कहा कि दीपक बैज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ हैं ऐसे में उन्हें सभी 11 सीटें देखनी हैं। लखमा ने कहा दीपक बैज को टिकट मिली तो वो भी मेरे बेटे जैसा है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अबतक छह सीटों पर ही प्रत्याशियों के नाम तय किये हैं। इनमें रायपुर, जांजगीर-चाम्पा, कोरबा, राजनांदगांव, महासमुंद और दुर्ग शामिल हैं। उम्मीद जताई जा रही हैं कि आज गुरूवार को शाम तक शेष पांच सीटों के लिए भी नाम आ जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...