CGPSC की परीक्षा के लिए सरकार ने आयोग का गठन किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में UPSC की तर्ज़ पर ही CGPSC की परीक्षाएं कराने की दिशा में राज्य सरकार ने आयोग का गठन किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा- मोदी की एक और गारंटी पूरी हुई, हम CGPSC की परीक्षा व्यवस्था पर छात्रों के डिगे हुए विश्वास को पुनः बहाल करेंगे, ये मेरा वादा है बच्चों।

छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्तियों में पारदर्शिता लाने साय सरकार ने आयोग का गठन किया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर पारदर्शी बनाने के लिए सुझाव देने, विभिन्न विभागों के लिए परीक्षा आयोजन का वार्षिक कैलेण्डर बनाने और परीक्षार्थियों में आयोग के प्रति विश्वसनीयता बनाए जाने के लिए सुझाव देने प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार जोशी, पूर्व अध्यक्ष संघ लोक सेवा आयोग की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया है। इसका आदेश आज छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का पूरा फोकस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मशहूर राजिम त्रिवेणी संगम में होने...

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह पाबंदी, फिर भी क्लब में वेपिंग करते दिखे DJ, Video Viral

Raipur DJ vaping Video Viral: रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी...