India-Pakistan War: शनिवार शाम 5 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हो गया था. इसके 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया. रात 8 बजे से पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा, उधमपुर में फायरिंग की जा रही है. राजौरी में शेलिंग (तोप और मोर्टार) की गई. अब तक पाकिस्तान ने 9 शहरों में ड्रोन से हमला किया है. सभी को एयर डिफेंस सिस्टम ने ध्वस्त कर दिया है. हमले को देखते हुए राजस्थान में 7 जिलों में ब्लैकआउट कर दिया गया है. बाड़मेर में सायरन बजते रहे. श्रीगंगानगर में रेड अलर्ट जारी किया गया.
सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो (India-Pakistan War)
जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें धमाकों की आवाज सुनी जा सकती है. उन्होंने लिखा, “आखिर संघर्ष विराम का क्या हुआ? श्रीनगर में धमाकों की आवाजें सुनी गईं. यह कोई युद्धविराम नहीं है. श्रीनगर के मध्य में वायु रक्षा इकाइयाँ अभी-अभी खुलीं.”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि रात को अमेरिकी की मध्यस्थता में हुई लंबी वार्ता के बाद मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूरी तरह से और तत्काल प्रभाव से सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं. कॉमन सेंस और महान बुद्धिमता के लिए दोनों देशों को बधाई.
Disclaimer: भारत-पाकिस्तान हमले की पल-पल की जानकारी छत्तीसगढ़ अपडेटस डॉट कॉम लगातार पाठकों तक पहुंचा रहा है। ये जानकारियां 15-20 मिनट पहले की है। खबरों की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।
- Chhattisgarh Liquor News: छत्तीसगढ़ में शराब के नाम पर चल रहा था खेल, विभाग ने लिया बड़ा एक्शन, 4 आबकारी अधिकारी निलंबित
- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, IMD ने कई जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट; इन शहर वासियो को रहना होगा ज्यादा सावधान!
- CG Swine Flu Cases: छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खौफ! 24 घंटे में 26 नए केस, कोरोना ने भी बढ़ाई चिंता, इन शहरों में सबसे ज्यादा असर
- Raipur Dry Day Liquor SaleRaipur Dry Day Liquor Sale: जन्माष्टमी में भी नहीं रुका शराब का खेल! बार से चोरी-छिपे बिक्री, संचालक और गार्ड गिरफ्तार
- Janmashtami Dry Day in Chhattisgarh: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में ‘नो नॉन-वेज डे’, मांस की दुकानें और पशुवध गृह रहेंगे बंद; शराब बिक्री पर भी रोक


