JD Vance React On India-Pakistan War: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से पाकिस्तान बौखला गया है। गुरुवार रात भारत पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किया। भारत ने सभी को हवा में ही मार गिराया। भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच अमेरिका जंग के बीच खुलकर भारत के सपोर्ट में आ गया है। अमेरिकी विदेश विभाग (US State Department) ने कश्मीर में हुई हिंसा को “अवैध और अस्वीकार्य” करार देते हुए इसे वैश्विक शांति के लिए खतरा बताया है। अमेरिका का यह बयान भारत के रुख को अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिलने की ओर संकेत करता है।
वहीं अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अमेरिका भारत-पाकिस्तान के मामले में दखल नहीं देगा। उन्होंने कहा कि हम दोनों ही देशों से हथियार डालने को नहीं कह सकते, अमेरिका का इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही वेंस ने ये भी कहा कि उम्मीद है कि परमाणु युद्ध नहीं होगा।
एक प्रेस ब्रीफिंग में जब अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस से पूछा गया कि क्या वह भारत के इस आरोप से सहमत है कि पाकिस्तान आतंकवादी समूहों को समर्थन दे रहा है, तो प्रवक्ता ने जवाब में कहा, “बिलकुल, आज की दुनिया में यह कोई नई बात नहीं हैय़ यह वह मुद्दा है जिसे हम दशकों से उठाते आ रहे हैं। यह एक ऐसी सच्चाई है जिसे हम मध्य पूर्व में भी देख चुके हैं, जहां इसी तरह की हरकतों ने आम जनजीवन को बर्बाद किया है।
उन्होंने आगे कहा, “कश्मीर में जो कुछ हुआ, वह पूरी तरह से अवैध और अस्वीकार्य है। दुनिया ने इस तरह की हिंसा को नकारा है। हम पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है। भारत ने कश्मीर में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए जवाबी कार्रवाई की है। भारत का स्पष्ट आरोप है कि पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद को पनाह देता है और उसे भारत में हमले के लिए उकसाता है।
भारत-पाकिस्तान से हथियार डालने को नहीं कह सकतेः जेडी वेंस
इधर एक इंटरव्यू के दौरान जेडी वेंस ने कहा कि हम भारत-पाकिस्तान से हथियार डालने को नहीं कह सकते, अमेरिका का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष ऐसा मामला है, जिसमें अमेरिका की सीधी भूमिका नहीं बनती. अमेरिका इन हालात को नियंत्रित करने की स्थिति में नहीं है और ये टकराव अमेरिका का मसला नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति वेंस ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को एक साक्षात्कार में इस बात पर चिंता जताई कि कहीं दो परमाणु शक्तियां आपस में टकरा न जाएं, जिससे कि किसी बड़े संघर्ष को जन्म मिले। वेंस से जब इस बारे में पूछा गया कि ट्रंप प्रशासन भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को लेकर कितना चिंतित है। इस पर उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो का हवाला दिया और कहा कि अमेरिका चाहता है कि तनाव जल्द से जल्द कम हो जाए।
Disclaimer: भारत-पाकिस्तान हमले की पल-पल की जानकारी छत्तीसगढ़ अपडेटस डॉट कॉम लगातार पाठकों तक पहुंचा रहा है। ये जानकारियां 15-20 मिनट पहले की है। खबरों की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 15 नवंबर से धान खरीदी… 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल जारी
- CM हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही: PWD के 13 अधिकारियों को नोटिस, जवाब देने के लिए मिला 15 दिन का समय
- Smriti Irani Chhattisgarh Visit: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया- दो दिन रायपुर में रहेंगी प्रभारी; सांसद-विधायक के अलावा पदाधिकारियों से साथ होगी बैठक
- Chhattisgarh School Holidays: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की दिवाली छुट्टियां बढ़ीं, अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल …
- ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड Babu Khemani पर कोर्ट शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति को लेकर दिए यह आदेश …


