विवादित बयान में कवासी लखमा फंसते जा रहे, लखमा के खिलाफ 2 FIR दर्ज

रायपुर। प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट बस्तर लोकसभा चर्चा का विषय बन गई है। बस्तर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा विवादित बयान देते आ रहे है, अब लखमा मुसीबत में फंस गए है। उनके खिलाफ अब दो एफआईआर दर्ज हो चुकी है। विवादित बयानों में लखमा बुरी तरह से फंसते जा रहे है।

बस्तर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ बीजापुर में दो मामले दर्ज किए गए है। उनपर पुलिस जवानों को तीर धनुष से मार भगाने और पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।

इससे पहले भी कवासी लखमा कई विवादित बयान दे चुके है, इस बार दिया बयान उन पर भारी पड़ गया। उनके विवादित बयान का एक वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वायरल वीडियों में लखमा गोंढ़ी भाषा में कहते आ रहे है कि कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोड़। उनका कहना था कि कवासी लखमा जीतेगा और नरेंद्र मोदी मरेगा। उन्होंने आगे कहा कि मोदी का खेल खत्म, राम राम…

इसके अलावा लखमा ने पुलिस के जवानों को तीर धनुष से मार भगाओ की बात कही है। दोनों वीडियो कुटरू क्षेत्र चुनाव प्रचार के दौरान के बताए जा रहे है। लखमा के विवादित बयान के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा था। पत्र के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लखमा के खिलाफ बीजापुर के मिरतुर और कुटरू थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इससे पहले उनका लोगों को पैसे बांटते हुए का वीडिया भी वायरल हुआ था इस मामले में भी उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। लखमा के खिलाफ अबतक 3 मामले दर्ज हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी...