LPG Cylinder की कीमतों में बढ़ोतरी: दिसंबर की पहली तारीख को महंगाई का तगड़ा झटका…

LPG Cylinder: दिसंबर के पहले दिन देशभर में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि की गई है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 18 रुपये तक का इजाफा हुआ है। वहीं, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले, 1 नवंबर को भी 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई थी

कहाँ-कहाँ बढ़ी हैं कीमतें?

दिसंबर में हुए बदलाव के बाद रायपुर से लेकर मुंबई और दिल्ली से लेकर कोलकाता तक, कई शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ी हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब 19 किलो का सिलेंडर ₹1,946.50 का हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹1,818.50 हो गई है, जो पहले ₹1,802 थी। कोलकाता में यह अब ₹1,927 का हो गया है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत ₹1,771 तक पहुंच गई है। वहीं, चेन्नई में भी यह ₹1,980.50 हो गया है।

घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

लंबे समय से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 1 दिसंबर को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर ₹803 में मिल रहा है, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50 और चेन्नई में ₹818.50 में उपलब्ध है।

LPG Cylinder: क्या है वजह?

यह वृद्धि एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी और अन्य आर्थिक कारणों की वजह से की गई है। हालाँकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव न होने से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है।

Naxal Encounter: तेलंगाना के मुलुगु में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: सात नक्सली ढेर…

हमारे साथ जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

शहीद जवानों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया कंधा, शोक संतप्त परिजनों को संबल…

दंतेवाड़ा। बीजापुर जिले के कुटुरू (अबेली गांव) में सोमवार...

CG IED Blast: बीजापुर में नक्सलियों का हमला, 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद…

CG IED Blast: बीजापुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले...