केशकाल। महतारी वंदन योजना के फार्म भरने की आखरी तारीख 20 फरवरी तक है। जिसके तहत केशकाल विकासखंड अंतर्गत 20 हजार फार्म भरने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अब यह 21 हजार से अधिक फार्म भरे जा चुके है। आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया की महतारी वंदन योजना को लेकर सबसे ज्यादा गांव स्तर की महिलाएं खुश हैं क्योंकि गांव में रोजगार बहुत कम रहता है ऐसे में सरकार 1000 रूपए दे रही है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी दीपेश बघेल ने बताया की 20 हजार फार्म भरने का लक्ष्य था लेकिन अब 21 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके है और अंतिम तारीख तक और ज्यादा आवेदन आने की संभावना है। केशकाल जनपद पंचायत सीईओ रामेश्वर महापात्र ने बताया की गांव गांव घूम कर फार्म भरवाया गया है। और सभी पात्र महिलाओं को आसानी से इसका लाभ मिल सके।
केशकाल में महतारी वंदन योजना के सबसे ज्यादा आवेदन

Previous article
Popular
More like thisRelated
रायपुर में तेज बारिश से बड़ा हादसा टला, सागर दुलानी ने संभाला मोर्चा
रायपुर। राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित सिविल लाइन...
शोक संदेश: नहीं रहे 38 वर्षीय राकेश त्रिपाठी, परिवार और परिचितों में शोक की लहर
रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना के पीछे स्थित...
ज़िला कांग्रेस कमेटी में नियुक्ति… हिरा नागरची एवं श्रीनाथ भोगल बने शहर सचिव
रायपुर |छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक और सामाजिक...
36 घंटे के ऑपरेशन गरियाबंद पुलिस की बड़ी कामयाबी, जंगल में डंप माओवादियों के हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
Gariaband Naxal Arms Recovery Operation: गरियाबंद. आशुतोष सिंह. गरियाबंद...

