मोदी सरकार ने नहीं बताए विशेष सत्र के एजेंडे, यह हमें स्वीकार नहीं, सोनिया गांधी ने इन 9 मुद्दों पर की बहस की मांग : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार के विशेष सत्र के फैसले पर सवाल उठाया है। हमें सरकार के एजेंडे पर सही जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा, इसमें उन्होंने 9 विभिन्न मुद्दों को उठाया है।

जयराम रमेश ने कहा कि देश में पहली बार हो रहा है कि विशेष सत्र बुलाया गया है, उसकी जानकारी नहीं दी गई है। नोटिस में सिर्फ 18,19,20,21,22 सरकारी बिजनेस के लिए अलोकेट किया गया है। पांचों दिन सिर्फ सरकारी बिजनेस विषय तय हो नहीं सकता। इसे हम स्वीकार नहीं करेंगे। सदन की कार्यसूची को छिपाया गया है। एजेंडा बताया जाना चाहिए।

कांग्रेस ने तया किया है कि विशेष सत्र में जनता के मुद्दे उठाएंगे। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने 9 महत्वपूर्ण मुद्दे उठाया है। पीएम मोदी को लिखे पत्र में इन मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि किस नियम के तहत चर्चा होगी, इस पर गठबंधन और सरकार से बातचीत करेंगे।

पढ़िए ये 9 मुद्दे-

1. मौजूदा आर्थिक विषमता, महंगाई, बेरोजगारी पर हो चर्चा की जाए। सूक्ष्म व मध्यम उद्योग संकट में है। इस बारे में बहस हो।
2. किसान संगठनों के साथ बैठक में कई वादे किए थे। एमएसपी को कानूनी गारंटी देने की बात कही थी। इस पर क्या कार्रवाई हुई है।
3. अडानी बिजनेस ग्रुप के खुलासे पर जेपीसी से जांच कराया जाए। 4. देश में जाति गणना की जाए। 2021 में होने वाली जनगणना नहीं हुई है।
5. देश की संघीय ढांचे पर आक्रमण हो रहा है। कर्नाटक, केरल, तमिनाडू समेत कई राज्यों को परेशान किया जा रहा है। ये गैर भाजपा शासित राज्यों को परेशान किया जा रहा है।

6. प्राकृतिक आपदा के कारण लाखों लोग प्रतिस्थापित हुए हैं। अत्यधिक बाढ़ व सूखा को प्राकृतिक आपदा घोषित नहीं किया गया है।
7. चीन को लेकर चर्चा की जाए है। पीएम ने चीन को क्लीनचिट दे दिया था। लद्दाख व अरुणाचल प्रदेश में चुनौती पैदा हुई है। इस मुद्दे पर तीन साल से बहस नहीं हुई है।
8. राज्यों में सांप्रदायिक तनाव पैदा किये जा रहे हैं। कई राज्यों में प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर बहस की जाए।

9. मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी...