Home छत्तीसगढ़ नक्सलियों ने की दो पूर्व सरपंचों की हत्या, परिजनों की अपील के बावजूद हत्या को दिया अंजाम…

नक्सलियों ने की दो पूर्व सरपंचों की हत्या, परिजनों की अपील के बावजूद हत्या को दिया अंजाम…

0
नक्सलियों ने की दो पूर्व सरपंचों की हत्या, परिजनों की अपील के बावजूद हत्या को दिया अंजाम…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ही दिन में दो पूर्व सरपंचों की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के सुकलु फरसा और कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम को पहले अगवा किया और फिर उनकी निर्मम हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने 2 नवंबर को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के बिरयाभूमि गांव के पास पूर्व सरपंच सुकलु फरसा का अपहरण किया था। वहीं, नैमेड थाना क्षेत्र के कडेर गांव के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम को मुर्गा बाजार से अगवा किया गया। अब दोनों की हत्या कर दी गई है।

नक्सलियों ने पूर्व सरपंच सुकलु फरसा के शव के पास एक प्रेस नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने फरसा पर भाजपा पार्टी से जुड़ने का आरोप लगाया है। इसके अलावा, नक्सलियों ने यह भी कहा कि उन्होंने तीन बार फरसा को पार्टी से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी, लेकिन उनकी बात न मानने पर चौथी बार उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।

पूर्व सरपंच सुकलु फरसा के परिजनों ने अपहरण के बाद बुधवार को थाना में सूचना दी थी, और उनकी बेटी यामिनी फरसा ने सोशल मीडिया पर अपने पिता को छोड़ने की मार्मिक अपील भी की थी। लेकिन नक्सलियों ने उनकी अपील को नकारते हुए सरपंच की हत्या कर दी।

बीजापुर के अतिरिक्त एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि हमारी टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है, और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यात्रियों कृपया ध्यान दें: रेलवे ने रद्द कीं कई ट्रेनें, देखें पूरी सूची

हमारे साथ जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here