Home छत्तीसगढ़ OP Choudhary: छत्तीसगढ़ में भाजपा सदस्यता महाअभियान ने हासिल की नई ऊंचाई

OP Choudhary: छत्तीसगढ़ में भाजपा सदस्यता महाअभियान ने हासिल की नई ऊंचाई

0
OP Choudhary: छत्तीसगढ़ में भाजपा सदस्यता महाअभियान ने हासिल की नई ऊंचाई

OP Choudhary, रायगढ़। छत्तीसगढ़ में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत 50 लाख से अधिक लोगों के जुड़ने पर रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मोदी सरकार की नीतियों और विष्णु देव साय के सुशासन पर विश्वास जताया है। ओपी चौधरी इन दिनों झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में जुटे हैं।

प्रचार के दौरान झारखंड में भाजपा की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के 50 लाख लोग भाजपा परिवार से सदस्य के रूप में जुड़े हैं, और यह जुड़ाव प्रदेश में युगांतरकारी परिवर्तन लाएगा।

भाजपा के सदस्यता अभियान को महायज्ञ के रूप में निरूपित करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस अभियान में अपनी आहुति देकर अभूतपूर्व उत्साह का परिचय दिया है। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में जुटे सभी कार्यकर्ताओं को नमन किया, जिनकी दिन-रात की मेहनत से यह अभियान सार्थक हो पाया है।

ओपी चौधरी ने बताया कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व वाली सरकार के सुशासन के कारण जनता ने खुले मन से भाजपा परिवार की सदस्यता स्वीकार की है। भाजपा सदस्यों की संख्या 50 लाख पार करने को उन्होंने ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के समन्वित प्रयास की सराहना की। इस अभियान की शुरुआत 3 सितंबर को हुई थी।  (OP Choudhary)

हमारे साथ जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे

https://chat.whatsapp.com/BqOhLHznIKbDtLqgaqZZrE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here