रायपुर। जम्मू एयरपोर्ट पर हुए आतंकी ड्रोन हमले के बाद देशभर के सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भी आज से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। एयरपोर्ट के भीतर और आसपास के इलाकों में CISF और छत्तीसगढ़ पुलिस की खास टीमें तैनात की गई हैं। ड्रोन से निगरानी करने के लिए एंटी-ड्रोन यूनिट्स भी एक्टिव कर दी गई हैं।
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें, ताकि सभी सुरक्षा प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकें। चेक-इन प्रक्रिया उड़ान से 75 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी।
राज्य प्रशासन और पुलिस लगातार केंद्र सरकार से संपर्क में हैं और हर पल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यात्रियों और आम लोगों से सावधानी बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।
Disclaimer: भारत-पाकिस्तान हमले की पल-पल की जानकारी छत्तीसगढ़ अपडेटस डॉट कॉम लगातार पाठकों तक पहुंचा रहा है। ये जानकारियां 15-20 मिनट पहले की है। खबरों की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।
- 36 घंटे के ऑपरेशन गरियाबंद पुलिस की बड़ी कामयाबी, जंगल में डंप माओवादियों के हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
- तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?
- छत्तीसगढ़ में अश्लीलता नहीं करेंगे बर्दाश्त… रायपुर में सनी लियोनी के कार्यक्रम का विरोध, बजरंग दल ने दी चेतावनी
- CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
- संविधान मानो या भारत छोड़ो… यूजर डेटा शेयर करने पर WhatsApp और Meta को सुप्रीम कोर्ट की सख्त चेतावनी

