India Pakistan War. भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Pakistani PM Shahbaz Sharif) को लेकर खबरें सामने आई है. शहबाज शरीफ अपनी सुरक्षा को लेकर घबराए हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो बंकर में छिपे हुए हैं. भारतीय सेना के हमले ने पाकिस्तान में हड़कंप मचा दिया है. इस स्थिति ने दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ा दिया है.
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान
सांबा और आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की, लेकिन भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को पीछे हटना पड़ा और उसने फायरिंग रोक दी. भारतीय सेना की सख्ती से सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है.
पंजाब सरकार ने स्थापित किया कंट्रोल रूम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है. किसी भी आपात स्थिति में लोग 0172-2741803 और 0172-2749901 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. राज्य सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने की अपील की है.
इन शहरों में हुआ ब्लैकआउट (India-Pakistan War)
जम्मू, सांबा, पठानकोट और आरएस पूरा में ड्रोन और मिसाइल अटैक की खबरों के बाद बिजली आपूर्ति रोकी गई.
अमृतसर, फिरोजपुर, जैसलमेर और कुपवाड़ा में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया गया है.
जम्मू, अखनूर और किश्तवाड़ जैसे सीमावर्ती इलाकों में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है ताकि सैन्य गतिविधियों में किसी तरह की बाधा न आए.
पाकिस्तान की कई मिसाइलें और एक F-16 फाइटर जेट ध्वस्त
पाकिस्तान की ओर से दागी गई लगभग 8 मिसाइलों को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जिससे एक बड़ी तबाही टल गई. वहीं सरगोधा के पास पाकिस्तान का एक F-16 फाइटर जेट भी मार गिराया गया है. इसके अलावा जैसलमेर में भी भारतीय डिफेंस सिस्टम ने लगभग 30 पाकिस्तानी मिसाइलों को नाकाम किया है.
Disclaimer: भारत-पाकिस्तान हमले की पल-पल की जानकारी छत्तीसगढ़ अपडेटस डॉट कॉम लगातार पाठकों तक पहुंचा रहा है। ये जानकारियां 15-20 मिनट पहले की है। खबरों की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 15 नवंबर से धान खरीदी… 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल जारी
- CM हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही: PWD के 13 अधिकारियों को नोटिस, जवाब देने के लिए मिला 15 दिन का समय
- Smriti Irani Chhattisgarh Visit: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया- दो दिन रायपुर में रहेंगी प्रभारी; सांसद-विधायक के अलावा पदाधिकारियों से साथ होगी बैठक
- Chhattisgarh School Holidays: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की दिवाली छुट्टियां बढ़ीं, अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल …
- ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड Babu Khemani पर कोर्ट शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति को लेकर दिए यह आदेश …


