India Pakistan War: भारत-पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान के जैसलमेर तक ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिसके जवाब में भारत ने कड़ी कार्रवाई की है. भारतीय सेना के सतर्क एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम कर दिया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले जम्मू कश्मीर, गुजरात के भुज और उसके बाद चंडीगढ़ में पूर्ण ब्लैकआउट कर दिया गया है.
बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान के जैसलमेर तक ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिसके जवाब में भारत ने कड़ी कार्रवाई की है. भारतीय सेना के सतर्क एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम कर दिया. अब तक भारत ने पाकिस्तान के 4 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान के एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) को पंजाब प्रांत में मार गिराया है. वहीं भारत ने पाकिस्तान के लाहौर, सियालकोट, कराची और इस्लामाबाद में गोले-बारूद बरसाए हैं.
पाकिस्तान के 4 फाइटर विमान ध्वस्त
पाकिस्तान की ओर से दागी गई लगभग 8 मिसाइलों को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जिससे एक बड़ी तबाही टल गई. वहीं अब तक पाकिस्तान का 2 F-16 फाइटर जेट और 2 JF-17N को भी मार गिराया गया है. इसके अलावा जैसलमेर में भी भारतीय डिफेंस सिस्टम ने लगभग 30 पाकिस्तानी मिसाइलों को नाकाम किया है.
इन शहरों में हुआ ब्लैकआउट (India-Pakistan War)
जम्मू, सांबा, पठानकोट और आरएस पूरा में ड्रोन और मिसाइल अटैक की खबरों के बाद बिजली आपूर्ति रोकी गई.
अमृतसर, फिरोजपुर, जैसलमेर और कुपवाड़ा में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया गया है.
जम्मू, अखनूर और किश्तवाड़ जैसे सीमावर्ती इलाकों में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है ताकि सैन्य गतिविधियों में किसी तरह की बाधा न आए.
पंजाब सरकार ने स्थापित किया कंट्रोल रूम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है. किसी भी आपात स्थिति में लोग 0172-2741803 और 0172-2749901 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. राज्य सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने की अपील की है.
Disclaimer: भारत-पाकिस्तान हमले की पल-पल की जानकारी छत्तीसगढ़ अपडेटस डॉट कॉम लगातार पाठकों तक पहुंचा रहा है। ये जानकारियां 15-20 मिनट पहले की है। खबरों की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।
- Chhattisgarh Liquor News: छत्तीसगढ़ में शराब के नाम पर चल रहा था खेल, विभाग ने लिया बड़ा एक्शन, 4 आबकारी अधिकारी निलंबित
- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, IMD ने कई जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट; इन शहर वासियो को रहना होगा ज्यादा सावधान!
- CG Swine Flu Cases: छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खौफ! 24 घंटे में 26 नए केस, कोरोना ने भी बढ़ाई चिंता, इन शहरों में सबसे ज्यादा असर
- Raipur Dry Day Liquor SaleRaipur Dry Day Liquor Sale: जन्माष्टमी में भी नहीं रुका शराब का खेल! बार से चोरी-छिपे बिक्री, संचालक और गार्ड गिरफ्तार
- Janmashtami Dry Day in Chhattisgarh: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में ‘नो नॉन-वेज डे’, मांस की दुकानें और पशुवध गृह रहेंगे बंद; शराब बिक्री पर भी रोक


