CG Crime Breaking News: रायपुर (छत्तीसगढ़): राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री और नकली होलोग्राम निर्माण के रैकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में एक ढाबा संचालक और प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई का नेतृत्व टाटीबंध वृत्त की सहायक जिला आबकारी अधिकारी जेबा खान ने किया, जिनकी टीम ने बी.एच. ढाबा (ग्राम तेंदुआ, टाटीबंध बायपास रोड) और बीरगांव के लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की।
इस छापेमारी में दो मुख्य आरोपी –
- सकंटमोचन सिंह उर्फ शंकर सिंह (ढाबा संचालक)
- गणेश चौरसिया (श्री गणेश प्रिंटर्स का मालिक)
को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ धारा 318 और 336(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
20 अप्रैल को मिली थी गुप्त सूचना
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 20 अप्रैल 2025 को आबकारी विभाग की टीम ने बी.एच. ढाबा पर छापा मारा। वहां से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई:
- 105 ढक्कन (वेलकम डिस्टलरीज प्रा. लि., बिलासपुर अंकित)
- 3 ढक्कन (छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लि., कुम्हारी अंकित)
- 165 स्पंज वाइजर
- 1150 शोले मसाला देशी मंदिरा स्टीकर
- 35 शीट्स में कुल 1460 नकली होलोग्राम
इन सभी सामग्रियों का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे साफ हो गया कि ढाबे में अवैध गतिविधियाँ चल रही थीं।
बीरगांव से मिला नकली होलोग्राम का जखीरा
पूछताछ में सकंटमोचन सिंह ने खुलासा किया कि नकली होलोग्राम और लेबल उसे बीरगांव स्थित श्री गणेश प्रिंटर्स से मिले थे। इसके बाद टीम ने लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स स्थित दुकान पर छापा मारा।
यहां से बरामद किया गया:
- 371 शीट्स में 40,068 नकली होलोग्राम (हल्के नीले रंग के)
- होलोग्राम निर्माण में प्रयुक्त पेन ड्राइव
- मोबाइल फोन, जिसमें लेन-देन से संबंधित जानकारी मौजूद थी
गणेश चौरसिया भी इन वस्तुओं के संबंध में कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका।
सरकारी होलोग्राम की नक़ल कर बेची जा रही थी शराब
आबकारी विभाग ने पुष्टि की है कि बरामद होलोग्राम शासकीय मुद्रणालय द्वारा निर्मित सुरक्षा होलोग्राम की प्रतिकृति हैं, जो देशी शराब की बोतलों पर लगाए जाते हैं। इनका इस्तेमाल कर शराब की अवैध बिक्री की जा रही थी और इससे शासन को राजस्व की बड़ी हानि हो रही थी।
जांच जारी है, और आबकारी विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला एक संगठित गिरोह की ओर इशारा करता है, जो शराब तस्करी और सरकारी होलोग्राम की नकली छपाई में संलिप्त है।
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 15 नवंबर से धान खरीदी… 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल जारी
- CM हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही: PWD के 13 अधिकारियों को नोटिस, जवाब देने के लिए मिला 15 दिन का समय
- Smriti Irani Chhattisgarh Visit: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया- दो दिन रायपुर में रहेंगी प्रभारी; सांसद-विधायक के अलावा पदाधिकारियों से साथ होगी बैठक
- Chhattisgarh School Holidays: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की दिवाली छुट्टियां बढ़ीं, अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल …
- ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड Babu Khemani पर कोर्ट शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति को लेकर दिए यह आदेश …


