नितिन देसाई की आत्महत्या की वजह आई सामने : पुलिस को मिला सबूत, अक्षय कुमार ने रोकी फिल्म ट्रेलर रिलीज़

मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। इस खबर से बॉलिवुड गहरे शोक में है। नितिन की मौत के बाद पुलिस को छानबीन में एक कॉल रिकार्ड मिला जिसमें 4 लोगों का ज़िक्र है। पुलिस को शक है कि इन्हीं के दबाव से नितिन देसाई ने सुसाइड की। जल्द ही उनका बयान दर्ज किया जाएगा। वहीं इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही अक्षय कुमार ने देसाई के सम्मान में आज रिलीज़ होने वाली अपनी फिल्म OMG-2 की ट्रेलर रिलीज़ होने से रोक दी।

वहीं मीडिया सूत्रों की माने तो नितिन देसाई पर करीब 250 करोड़ रुपए का कर्ज था। उनकी कंपनी ND स्टूडियो काफी कर्जे में थी। नितिन ने एक कंपनी से 180 करोड़ रुपए का कर्ज ले रखा था। ब्याज मिलाकर कर्ज की रकम 250 करोड़ रुपए हो चुकी थी। इससे एन डी स्टूडियो के सील होने की भी आशंका बनी हुई थी।

जानिए आखिर इतने कर्ज का क्या करना चाहते थे देसाई

प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने बताया कि- नितिन देसाई दरअसल कर्जत में डिज्नी के लेवल का स्टूडियो बनाना चाहते थे, इसे लेकर वे स्ट्रेस में तो थे। हालांकि जब मेरी उनसे 6 महीने पहले आखिरी बार बात हुई थी, तब वे काफी खुश थे, न जाने अब क्या हो गया।

अक्षय ने OMG-2 का ट्रेलर लॉन्च रोका

आपको बता दें, आज फिल्म OMG-2 का ट्रेलर रिलीज होने वाला था। नितिन देसाई के सम्मान में अक्षय ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘नितिन देसाई के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं।

प्रोडक्शन डिजाइन में उनके काम को भूला नहीं जा सकता है। हम उनके सम्मान में OMG-2 का ट्रेलर आज लॉन्च नहीं कर रहे हैं। कल सुबह 11 बजे आपको ट्रेलर देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का पूरा फोकस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मशहूर राजिम त्रिवेणी संगम में होने...

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह पाबंदी, फिर भी क्लब में वेपिंग करते दिखे DJ, Video Viral

Raipur DJ vaping Video Viral: रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी...