Share Market Update: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर मजबूती दिखाई है। शुरुआती कारोबार से ही बाजार में पॉजिटिव रुख देखने को मिला और सेंसेक्स तथा निफ्टी ने ऊंची छलांग लगाई।
बीएसई का सेंसेक्स 353.76 अंकों की बढ़त के साथ 79,762.26 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 101.80 अंक चढ़कर 24,197.00 पर पहुंच गया है। यह तेजी निवेशकों के लिए राहत की खबर लेकर आई है, खासकर ऐसे समय में जब वैश्विक संकेत उतने मजबूत नहीं हैं।

किस सेक्टर में रही चमक?
सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी दर्ज की गई है। जोमैटो, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 4 फीसदी तक की उछाल देखने को मिली, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। हालांकि, इंडसइंड बैंक के शेयरों में करीब 3.50% की गिरावट आई है।
इसके अलावा, इंफोसिस, पावर ग्रिड और एयरटेल जैसे बड़े शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली है, जो 1 फीसदी के आसपास रही।
निफ्टी की चौतरफा तेजी (Share Market Update)
निफ्टी के 50 में से 46 स्टॉक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सेक्टोरल फ्रंट पर भी अच्छी हलचल रही, खासकर FMCG, मेटल, सरकारी बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में 1 फीसदी तक की मजबूती देखी गई।
वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेत (Share Market Update)
अमेरिकी बाजारों में बीते दिन जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई।
- डाउ जोन्स 972 अंक (2.48%) लुढ़का
- नैस्डैक 416 अंक (2.55%) टूटा
- S&P 500 में 125 अंकों (2.36%) की गिरावट देखी गई
वहीं, एशियाई बाजारों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।
- जापान का निक्केई 24 अंक गिरकर 34,255 पर बंद हुआ
- दक्षिण कोरिया का कोस्पी हल्की तेजी के साथ 2,493 पर
- चीन का शंघाई कंपोजिट 0.32% बढ़कर 3,302 के स्तर पर
- हांगकांग का हैंग सेंग 0.37% गिरावट के साथ 21,316 पर कारोबार कर रहा है
निवेशकों की चाल: FII और DII दोनों एक्टिव (Share Market Update)
21 अप्रैल को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,970.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 246.59 करोड़ रुपये की खरीदारी की। इससे साफ है कि बाजार में भरोसा बना हुआ है और निवेशक आगे भी इसमें अवसर देख रहे हैं।
भारतीय शेयर बाजार फिलहाल मजबूत दिख रहा है। घरेलू निवेशकों की दिलचस्पी, मजबूत कंपनियों के प्रदर्शन और सेक्टोरल तेजी ने बाजार में उत्साह भर दिया है। हालांकि, वैश्विक बाजारों से सावधानी बरतना जरूरी रहेगा।
- Chhattisgarh Liquor News: छत्तीसगढ़ में शराब के नाम पर चल रहा था खेल, विभाग ने लिया बड़ा एक्शन, 4 आबकारी अधिकारी निलंबित
- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, IMD ने कई जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट; इन शहर वासियो को रहना होगा ज्यादा सावधान!
- CG Swine Flu Cases: छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खौफ! 24 घंटे में 26 नए केस, कोरोना ने भी बढ़ाई चिंता, इन शहरों में सबसे ज्यादा असर
- Raipur Dry Day Liquor SaleRaipur Dry Day Liquor Sale: जन्माष्टमी में भी नहीं रुका शराब का खेल! बार से चोरी-छिपे बिक्री, संचालक और गार्ड गिरफ्तार
- Janmashtami Dry Day in Chhattisgarh: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में ‘नो नॉन-वेज डे’, मांस की दुकानें और पशुवध गृह रहेंगे बंद; शराब बिक्री पर भी रोक


