रायपुर। जम्मू एयरपोर्ट पर हुए आतंकी ड्रोन हमले के बाद देशभर के सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भी आज से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। एयरपोर्ट के भीतर और आसपास के इलाकों में CISF और छत्तीसगढ़ पुलिस की खास टीमें तैनात की गई हैं। ड्रोन से निगरानी करने के लिए एंटी-ड्रोन यूनिट्स भी एक्टिव कर दी गई हैं।
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें, ताकि सभी सुरक्षा प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकें। चेक-इन प्रक्रिया उड़ान से 75 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी।
राज्य प्रशासन और पुलिस लगातार केंद्र सरकार से संपर्क में हैं और हर पल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यात्रियों और आम लोगों से सावधानी बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।
Disclaimer: भारत-पाकिस्तान हमले की पल-पल की जानकारी छत्तीसगढ़ अपडेटस डॉट कॉम लगातार पाठकों तक पहुंचा रहा है। ये जानकारियां 15-20 मिनट पहले की है। खबरों की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।
- Janmashtami Dry Day in Chhattisgarh: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में ‘नो नॉन-वेज डे’, मांस की दुकानें और पशुवध गृह रहेंगे बंद; शराब बिक्री पर भी रोक
- Chhattisgarh Swine Flu Cases: छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में पहुंचा स्वाइन फ्लू, एक दिन में 15 नए मरीज मिले; रायपुर में सबसे ज्यादा केस
- ऑनलाइन अटेंडेंस पर सवाल उठाना शिक्षिका को पड़ा भारी, निलंबित; वायरल वीडियो में CM-कलेक्टर पर की थी टिप्पणी
- रायपुर में तेज बारिश से बड़ा हादसा टला, सागर दुलानी ने संभाला मोर्चा
- शोक संदेश: नहीं रहे 38 वर्षीय राकेश त्रिपाठी, परिवार और परिचितों में शोक की लहर


