वातावरण हुआ मानसून जैसे, तापमान में गिरावट दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में द्रोणिका की वजह से इन दिनों लगातार ही बारिश हो रही है। ऐसे में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ कई जिलों में इस दौरान भारी  बारिश होने  के साथ ही गर्मी के महीने में भी ठंड का अहसास के साथ मानसून जैसा माहौल बन गया है।

बारिश के चलते गर्मी गायब ही हो गई है। इसके अलावा राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है।

प्रदेश में हो रही बारिश के कारण गर्मी लगभग गायब हो गई है। वातावरण मानसून जैसा हो गया है। इन दिनों लगातार हो रहे बारिश के चलते दिन के तापमान गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के कई जगहों पर दिन के तापमान के मुताबिक रात के तापमान में महज पांच-छह डिग्री ही अधिक है।

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने आने वाले अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट होने की आशंका जताई है। फिलहाल प्रदेश में गर्मी से राहत रहेगी साथ ही मौसम इस दौरान ठंडा रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी...