Home छत्तीसगढ़ रायपुर के नेचुरल सिटी में चोरी, पुलिस ने शुरू की कार्यवाही

रायपुर के नेचुरल सिटी में चोरी, पुलिस ने शुरू की कार्यवाही

0
रायपुर के नेचुरल सिटी में चोरी, पुलिस ने शुरू की कार्यवाही
Theft-in-Natural-City-Raipur

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी के बहुत मामले सामने आ रहे है उसी में से एक आया है जहा, खुशालपुर इलाके में भाठागांव नेचुरल सिटी निवासी सीएसईबी कर्मी रेणु ठाकुर के सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। ताला तोड़कर शातिरों ने ज्वेलरी, टीवी और कंप्यूटर पार कर दिया। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का मामला है।

जानकारी के मुताबिक सीएसईबी कर्मी रेणु ठाकुर अपनी बेटी से मिलने उसके सुसराल गई थी, जब अपने बेटे के साथ सोमवार की रात घर पहुंची, तब उनके होश उड़ गए। सीएसईबी कर्मी ने मामले की ​शिकायत पुरानी बस्ती पुलिस से की है। मामले की जांच जारी है। ​शिकायतकर्ता रेणु ठाकुर ने पुलिस को बताया कि घर वापस लौटी तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर सामान की जांच की तो अलमारी में रखी ज्वेलरी, टीवी और कंप्यूटर गायब था। एसीसीयू की टीम मामले में जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here