Tristareey Panchayat Chunav: गरियाबंद। भाजपा ने गरियाबंद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जिसमें कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। इस सूची में चंद्रशेखर साहू को छोड़कर सभी 10 प्रत्याशियों को नया अवसर दिया गया है। इस बार पार्टी ने गरियाबंद और देवभोग की महिला जनपद अध्यक्षों को भी जिला पंचायत चुनाव में उतारा है।
भा.ज.पा. के जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने बताया कि पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों से महिला और पुरुष प्रत्याशियों का चयन किया है। सूची के अनुसार,
- क्षेत्र क्रमांक 1 से नंदनी कोमल ढीढी
- क्षेत्र क्रमांक 2 से नंदनी ओंकार साहू
- क्षेत्र क्रमांक 3 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्र शेखर साहू
- क्षेत्र क्रमांक 4 से लेखुराम धुर्वा
- क्षेत्र क्रमांक 5 से शिवांगी चतुर्वेदी
- क्षेत्र क्रमांक 6 से लालिमा पारस ठाकुर (पूर्व जनपद अध्यक्ष गरियाबंद)
- क्षेत्र क्रमांक 7 से मुकेश बिसेन
- क्षेत्र क्रमांक 8 से श्रुति ध्रुवा
- क्षेत्र क्रमांक 9 से गौरी शंकर कश्यप
- क्षेत्र क्रमांक 10 से नेहा सिंघल (पूर्व जनपद अध्यक्ष देवभोग)
- क्षेत्र क्रमांक 11 से शोभा चंद पात्र
नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शेड्यूल (Tristareey Panchayat Chunav)
नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन 28 जनवरी तक किया गया था। नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू हो चुकी है और नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी है। पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे, जिनकी तारीखें 17, 20 और 23 फरवरी तय की गई हैं। परिणाम 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित होंगे।
देखें पूरी सूची –
